आनंद ने यह वार्षिक सम्मान 1997, 1998, 2003, 2004 और 2007 में जीता है। फिडे के अध्यक्ष किर्सान इल्युमनिझोव ने आनंद को इस सम्मान से नवाजा। सम्मान हासिल करने की दौड़ में आनंद ने बड़े अंतर से वेसेलिन टोपालोव को पीछे छोड़ा।
आनंद पहले ऐसे गैर-रूसी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यह सम्मान पांच से अधिक बार हासिल किया है। इससे पहले रॉबर्ट जे. फिशर ने तीन बार यह सम्मान पाया था। रूस के गैरी कास्परोव रिकार्ड 11 बार यह सम्मान हासिल कर चुके हैं।
'चेस ऑस्कर' एक वार्षिक पुरस्कार है, जो साल के सर्वश्रेष्ठ शतरंज खिलाड़ी को दिया जाता है। रूस की शतरंज पत्रिका '64-चेस रिव्यू' द्वारा प्रदान किए जाने वाले इस सम्मान के लिए खिलाड़ियों का चयन शतरंज पत्रकार और विशेषज्ञ करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।