पाकिस्तानी क्रिकेट टीम में जबरदस्त फूट
पाकिस्तान के उर्दू समाचार पत्र 'एक्सप्रेस' के मुताबिक यूएई में मिली हार के बाद पाकिस्तानी टीम दो खेमों में विभाजित हो गई है। एक खेमे का नेतृत्व कप्तान यूनुस खान कर रहे हैं जबकि दूसरे खेमे की बागडोर उपकप्तान मिस्बाह उल हक के पास है।
पत्र लिखता है कि ऐसे में जबकि अगले महीने इंग्लैंड में ट्वेंटी-20 विश्व कप खेला जाना है, यह गुटबाजी पाकिस्तानी टीम को महंगी पड़ सकती है। पत्र के अनुसार गुटों में विभाजित होने के कारण खिलाड़ी टीम के नहीं बल्कि अपने हित के बारे में सोच रहे हैं।
यूनुस खान के गुट में शोएब अख्तर, उमर गुल, शाहिद अफरीदी, फवद आलम और एक युवा खिलाड़ी है जबकि मिस्बाह को समर्थन करने वालों में शोएब मलिक, कामरान अकमल, सलमान बट्ट और राव इफ्तिखार अंजुम जैसे खिलाड़ी हैं।
पत्र ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के एक करीबी सूत्र के हवाले से लिखा है कि कोच इंतिखाब आलम टीम में बढ़ती फूट से परेशान हैं। आलम की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि वह चाहकर भी इस गुटबाजी को नहीं रोक पा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications