यह पूछे जाने पर कि क्या वह रोनाल्डो को टीम में शामिल करने की तैयारी कर चुके हैं, डूंगा ने कहा, "इसके लिए आपको 21 मई तक इंतजार करना होगा।"
डूंगा 21 मई को कनफेडरेशन कप के मद्देनजर उरुग्वे और पराग्वे के साथ होने वाले क्वालीफाईंग मुकाबलों के लिए अपनी टीम चुनेंगे।
डूंगा ने कहा, "गोल करना रोनाल्डो की आदत में शुमार है। वह गोल करना कभी नहीं बंद करेंगे। हमारे लिए सोचने वाली बात यह है कि 2006 के बाद से वह लगातार 10 मैचों में भी नहीं खेल सके हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।