शुक्रवार को खेला जा रहा यह एकमात्र मुकाबला है। अब तक दोनों टीमों के बीच दो मैच खेले गए हैं। दोनों ने एक-एक मैच जीते हैं।
पहले मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को 29 रनों से पराजित किया था जबकि दूसरे मुकाबले में दिल्ली की टीम ने मुंबई को पांच विकेट से हराकर हिसाब बराबर किया था।
आठ टीमों की तालिका में दिल्ली की टीम 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि मुंबई की टीम लगातार तीन हार के बाद सातवें स्थान पर खिसक गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*