आईपीएल : दिल्ली और मुंबई में होगी कांटे की टक्कर
आईपीएल का यह 35वां और दिन का एकमात्र मैच होगा। मंगलवार को कोलकाता नाइट राइर्ड्स को नौ विकेट से हराने के बाद दिल्ली की टीम के हौसले बुलंद हैं जबकि बुधवार को डेक्कन चार्जर्स से मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस को अपने खेल में चमक लाने की जरूरत है।
दिल्ली की टीम ने सात मैचों में पांच जीत और दो हार से 10 अंक जुटाए हैं जबकि मुंबई की टीम आठ मैचो में तीन जीत और चार हार से सात अंक ही जुटा पाई है। उसका एक मैच बेनतीजा भी रहा था।
मुंबई पर जीत दिल्ली को जहां अंतिम चार दौर में पहुंचा देगी वहीं मुंबई को सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने से बचने के लिए बेहतरीन खेल दिखाना होगा।
मंगलवार को कोलकाता के खिलाफ गौतम गंभीर ने दिल्ली की टीम की कप्तानी की थी लेकिन शुक्रवार को सहवाग के फिर से कमान संभालने की उम्मीद है। अंगुली की चोट के कारण सहवाग दो मैचों में नहीं खेल सके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications