सलामी बल्लेबाज एल. रोंची खाता खोले बगैर मैच की दूसरी गेंद पर ही डेविड वार्नर द्वारा रन आउट कर दिए गए जबकि जीन पॉल डुमिनी को तेज गेंदबाज डिर्क नैन्स ने विकेट की पीछे दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया।
मुंबई इंडियंस टीम ने अपना तीसरा विकेट कप्तान सचिन तेंदुलकर के रूप में गंवाया। अपनी टीम को मुश्किल से उबारने के लिए प्रयासरत तेंदुलकर 14 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 15 रन बनाने के बाद कार्तिक द्वारा रन आउट कर दिए गए।
खबर लिखे जाने तक मुंबई की टीम ने सात ओवर में तीन विकेट पर 32 रन बना लिए थे। पिनाल शाह 18 गेंदों पर 11 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि अभिषेक नायर ने एक रन बनाए थे।
इससे पहले, मुंबई इंडियंस के कप्तान तेंदुलकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुक्रवार को खेला जा रहा यह एकमात्र मुकाबला है।
अब तक दोनों टीमों के बीच दो मैच खेले गए हैं। दोनों ने एक-एक मैच जीते हैं। पहले मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को 29 रनों से पराजित किया था जबकि दूसरे मुकाबले में दिल्ली की टीम ने मुंबई को पांच विकेट से हराकर हिसाब बराबर किया था।
आठ टीमों की तालिका में दिल्ली की टीम 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि मुंबई की टीम लगातार तीन हार के बाद सातवें स्थान पर खिसक गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*