दिल्ली डेयर डेविल्स की ओर से गौतम गंभीर और डेविड वार्नर ने सधी हुई शुरुआत की। दोनों ने क्रमश: 19 और 21 रन बनाए।
गंभीर को रोंची ने हरभजन की गेंद पर कैच कर पेवेलियन लौट आया। दूसरे सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को डुमिनी की गेंद पर पिनाल शाह ने स्टंप आउट कर पेवेलियन भेजा। दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद तिलकरत्ने दिलशान और एबी डिविलियर्स ने पारी को गति दी। दिलशान तो 17 रन बनाकर लसिथ मलिंगा की गेंद पर जयदेव शाह को कैच दे बैठे। उन्होंने 19 गेंदों पर 17 रन बनाए। दूसरी ओर डिविलियर्स एक छोर पर डटे रहे और एक छक्के तथा 6 चौक्कों की मदद से 38 गेंदों पर 50 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके साथ दिनेश कार्तिक भी 5 रन बनाकर नाबाद रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*