चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा पेश किये गए 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब निर्धारित 18 ओवर में तीन विकेट खोकर 174 रन बना सकी। सलामी बल्लेबाज साइमन कैटिच (50) और युवराज सिंह नाबाद 58 तथा माहेला जयवर्धने नाबाद 44 के बावजूद किंग्स इलेवन हार से नहीं बच पाई। चेन्नई सुपर किंग्स मैथ्यू हेडन को मैन आफ द मैच चुना गया।
किंग्स इलेवन की शुरुआत ही अच्छी नहीं रही। उसके सलामी बल्लेबाज सन्नी सोहल मात्र 2 रन बनाकर मोर्केल की गेंद पर बोल्ड हो गए। सोहल के स्थान पर आए करण गोयल भी ज्यादा देर विकेट पर नहीं टिक सके और 14 रन बनाकर सदाब जकाती की गेंद पर मनप्रीत गोनी को कैच दे बैठे।
इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मैथ्यू हेडन (89) और महेंद्रसिंह धौनी (नाबाद 56) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की बदौलत निर्धारित 18 ओवर में तीन विकेट खोकर 185 रन बनाए। बारिश के कारण खेल कुछ देर बाधित रहने के कारण ओवरों की संख्या घटाकर 18-18 कर दी गई है। किंग्स इलेवन पंजाब के सामने मैच जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपर किंग्स टीम ने अपने सलामी बल्लेबाज सुब्रह्मण्यम बद्रीनाथ (0) का विकेट शून्य रन के कुल योग पर ही गंवा दिया था।
इसके बाद रैना और हेडन 7.3 ओवरों में 68 रन जोड़े। खेल रोके जाने तक रैना ने जहां 16 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया था वहीं हेडन ने अपनी 28 गेंदों की पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया था। बारिश के कारण खेल कुछ देर बाधित रहने के फिर शुरू हुआ और रैना अपने स्कोर में दो रन और जोड़कर पीयुष चावला की गेंद पर करण गोयल को कैच थमा बैठे। रैना के आउट होने के बाद आए कप्तान धौनी ने हेडन के साथ मिलकर तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को सुरक्षित और सम्मानजनक स्थिति पहुंचाया। हेडन ने 58 गेंदों पर 6 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 89 रन बनाए। वे एस. श्रीसंथ की गेंद पर माहेला जयवर्धने के हाथों कैच आउट होकर पेवेलियन लौटे। धोनी ने भी 27 गेंदों पर दो छक्कों और 7 चौकों की मदद से नाबाद 56 रन बनाए। हेडेन के हाउट होने पर उनकी जगह आए एल्बी मोर्केल 2 रन बनाकर नॉट आउट रहे।
चेन्नई की टीम ने आठ मुकाबलों से नौ अंक जुटाए हैं जबकि पंजाब की टीम इतने ही मैचों से आठ अंक ही जुटा पाई है। चेन्नई टीम टीम आठ टीमों की तालिका में चौथे और पंजाब की टीम छठे स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*