दुबई में बीते गुरुवार पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए ट्वेंटी-20 मैच के दौरान वाटसन की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। ऐसे में एशेज के लिए वह अपनी फिटनेस साबित कर पाएंगे, ऐसा नहीं लगता।
एशेज के लिए चयनकर्ता 21 और 22 मई को आस्ट्रेलियाई टीम का चयन करेंगे। यह श्रंखला जुलाई में होनी है।
चयन समिति के प्रमुख एंड्रयू हिल्डिच का कहना है कि वाटसन बेहतरीन फार्म में हैं और ऐसे में वह एशेज के दौरान अतिरिक्त बल्लेबाज के रूप में टीम के साथ हो सकते हैं और वह गेंदबाजी भी कर सकते हैं।
आस्ट्रेलियाई टीम के फिजियो अलेक्स काउंटूरिस ने एक बयान में कहा है कि वाटसन की मांसपेशियों में हल्का खिंचाव आया है और वह लंबे समय तक अनफिट नहीं रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।