किंबर्ले, 9 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्करण में डेक्कन चार्जर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच शनिवार को खेले जा रहे मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
गौरतलब है कि आठ टीमों की अंकतालिका में डेक्कन अब तक खेले आठ मैचों में 10 अंकों के साथ चौथे और पंजाब नौ मैचों में आठ अंकों के साथ छठे पायदान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।