डेक्कन चार्जर्स की ओर से पारी की शुरुआत करने आए एडम गिलक्रिस्ट 16 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एस. श्रीसंत ने रोमेश पोवार के हाथों कैच करवाया। पांच ओवर की समाप्ति पर हर्शेल गिब्स और तिरूमल्लतेसी सुमन क्रमश: 11 और 11 रन बनाकर खेल रहे थे।
इससे पहले स्थानीय डी बियर्स डायमंड ओवल मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान युवराज सिंह टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।
आठ टीमों की अंकतालिका में डेक्कन अब तक खेले आठ मैचों में 10 अंकों के साथ चौथे और पंजाब नौ मैचों में आठ अंकों के साथ छठे पायदान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।