एंड्रयू सायमंड्स की तेज-तर्रार पारी की बदौलत चार्जर्स ने प्रतिद्वंद्वी किंग्स इलेवन पंजाब के सामने जीत के लिए 169 रनों का लक्ष्य रखा। सायमंड्स ने 36 गेंदों पर 60 रन बनाए।
इससे पहले स्थानीय डी बियर्स डायमंड ओवल मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान युवराज सिंह टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।
आठ टीमों की अंकतालिका में डेक्कन अब तक खेले आठ मैचों में 10 अंकों के साथ चौथे और पंजाब नौ मैचों में आठ अंकों के साथ छठे पायदान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।