आईपीएल : डेक्कन पर किंग्स इलेवन की शानदार जीत (राउंडअप)

By Staff

एक रोमांचक मुकाबले में डेक्कन चार्जर्स के 169 रनों के लक्ष्य को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने सात विकेट खोकर 19.5 ओवर में हासिल कर लिया। जयवर्धने ने 28 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्के की मदद से 43 रनों की पारी खेली।

मैच के बाद डेक्कन चार्जर्स के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने कहा, "हम बहुत करीब से हार गए लेकिन यह एक रोमांचक मुकाबला था। हम अंतिम समय में कुछ गेंदों पर नियंत्रण नहीं रख सके। लेकिन यह अच्छा मुकाबला था।"

किंग्स इलेवन के कप्तान युवराज सिंह ने कहा, "लक्ष्य पहुंच के भीतर था। हमें केवल एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी जिसे जयवर्धने और इरफान पठान पूरा कर दिया। ब्रेट ली ने सही मायने में इस जीत में बड़ी भूमिका निभाई। जयवर्धने दबाव में हमेशा अच्छा करते हैं।"

सातवें विकेट के रूप में जयवर्धने के रन आउट होने से पहले विल्किन मोटा का विकेट गिरा। वह चार गेंद पर तीन रन बनाकर रन आउट हुए।

सलामी बल्लेबाजों साइमंड कैटिच (09) व सन्नी सोहल (30) का विकेट खोने के बाद कप्तान युवराज सिंह और कुमार संगकारान ने तेज रन गति को बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन 25 के निजी स्कोर पर संगकारान के आउट होने के कुछ ही समय बाद युवराज (18) भी अपना विकेट गंवा बैठे। पांचवें विकेट के रूप में इरफान पठान 10 रन बनाकर आउट हुए।

सोहल ने 17 गेंदों पर चार चौके एवं एक छक्का लगाया जबकि कैटिच ने एक चौका लगाया। संगकारा ने एक चौका और एक छक्के की मदद से 18 गेंदों पर तेजी से 25 रन बनाए, जबकि युवराज सिंह ने 14 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका व एक छक्का लगाया।

डेक्कन की ओर से रोहित शर्मा ने अपने पहले ही ओवर में सोहल और कैटिच का विकेट लिया, जबकि पारी के 10वें ओवर में एस. एम. शोएब ने संगकारा को बोल्ड करने के बाद युवराज को एडम गिलक्रिस्ट के हाथों कैच करवाया। पठान का विकेट तिरूमल्लसेती सुमन को मिला।

डेक्कन की ओर से शोएब और शर्मा ने दो-दो विकेट लिए जबकि सुमन को एक विकेट मिला।

इससे पहले एंड्रयू सायमंड्स की तेज-तर्रार पारी की बदौलत डेक्कन चार्जर्स ने प्रतिद्वंद्वी किंग्स इलेवन के सामने जीत के लिए 169 रनों का लक्ष्य रखा। सायमंड्स ने 36 गेंदों पर 60 रन बनाए। उन्होंने 28 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

पारी की सधी शुरुआत करते हुए डेक्कन चार्जर्स की ओर से एडम गिलक्रिस्ट 16 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एस. श्रीसंत ने रोमेश पोवार के हाथों कैच करवाया। इसके बाद हर्शेल गिब्स का विकेट गिरा। वह 13 गेंद 13 रन बनाकर पीयूष चावला की गेंद पर माहेला जयवर्धने को कैच थमा बैठे।

इसके बाद तिरूमल्लतेसी सुमन ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली। उन्हें विल्किन मोटा ने जयवर्धने के हाथों लपकवाया। चौथे विकेट के रूप में ब्रेट ली ने रोहित शर्मा का विकेट लिया। 15 गेंदों पर केवल नौ रन बनाकर शर्मा कुमार संगकारा को कैच थमा बैठे।

जल्दी-जल्दी चार विकेट गंवाने के बाद टीम को दबाव से उबारते हुए सायमंड्स ने शानदारी बल्लेबाजी की। उन्होंने दो चाकों और चार छक्कों की मदद से 60 रनों की शानदार पारी खेली। दूसरे छोर पर वेणुगोपाल राव ने उनका भरपूर साथ दिया। उन्होंने एक चौका और दो छक्के की मदद से 25 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली। दोनों ने पांचवे विकेट के लिए 85 रन जोड़े। वेणुगोपाल पारी की अंतिम गेंद पर रन आउट हो गए।

पंजाब की ओर से श्रीसंत, ब्रेट ली, पीयूष चावला और विल्किन मोटा को एक-एक विकेट मिला।

इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान युवराज सिंह टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, May 9, 2009, 7:58 [IST]
Other articles published on May 9, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+