स्थानीय डी बियर्स डायमंड ओवल मैदान पर खेले जा रहे आईपीएल के 37 वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने नमन ओझा और स्वपनिल असनोडकर का विकेट खो दिया है।
ओझा को शून्य के निजी स्कोर पर एल्बी मोर्केल ने बोल्ड किया, जबकि असनोडकर को मुथैया मुरलीधरन ने पगबाधा आउट किया। असनोडकर ने तीन चौके एवं एक छक्का की मदद से 25 गेंदों पर 26 रन बनाए।
ग्रीम स्मिथ 28 और रविंद्र जडेजा चार रन बनाकर खेल रहे थे।
प्रतियोगिता के पहले संस्करण में दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला हुआ था, जिसमें राजस्थान रॉयल्स की जीत हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।