आईपीएल : राजस्थान रॉयल्स के 4 विकेट गिरे (लीड-3)
किंबर्ले, 9 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्कर में चेन्नई सुपर किंग के साथ हो रहे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में चार विकेट खोकर 99 रन बना लिए थे।
यूसुफ पठान सात और ली कार्सेलडाइन पांच रन बनाकर खेल रहे थे।
स्थानीय डी बियर्स डायमंड ओवल मैदान पर खेले जा रहे आईपीएल के 37 वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने नमन ओझा, स्वपनिल असनोडकर, ग्रीम स्मिथ और रविंद्र जडेजा का विकेट गंवा दिया है।
ओझा को शून्य के निजी स्कोर पर एल्बी मोर्केल ने बोल्ड किया, जबकि असनोडकर और स्मिथ को मुथैया मुरलीधरन ने आउट किया। असनोडकर तीन चौके एवं एक छक्का की मदद से 25 गेंदों पर 26 रन बनाकर पगबाधा आउट करार दिए गए जबकि स्मिथ मुरलीधर की गेंद को विकेट कीपर और चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को कैच थमा बैठे। स्मिथ ने 33 गेंदों पर 30 रन बनाए। रविंद्र जडेजा का विकेट लक्ष्मीपति बालाजी को मिला। वह 19 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुए।
प्रतियोगिता के पहले संस्करण में दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला हुआ था, जिसमें राजस्थान रॉयल्स की जीत हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications