सफीना ने खिताबी मुकाबले में अपने देश की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा को सीधे सेटों में पराजित किया। दो सप्ताह पहले सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल करने वाली सफीना ने यह मैच 6-3, 6-2 से जीता।
सर्वोच्च वरीयता की कुर्सी पर बैठने बाद सफीना ने पहला खिताब जीता है। इस जीत के साथ सफीना ने कुज्नेत्सोवा से पिछले महीने स्टुटगार्ट ओपन के फाइनल में मिली हार का हिसाब भी बराबर कर लिया है।
सफीना ने इस सत्र का पहला खिताब जीता है। वह इस सत्र में चार बार फाइनल में पहुंच चुकी हैं। वह इस साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के भी फाइनल में पहुंची थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।