पाकिस्तान की टीम ने शुरुआत में ही बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन चीन ने खेल खत्म होने से 40 सेकेंड पहले गोल कर पाकिस्तान को जीत से महरूम कर दिया।
पाकिस्तान का अगला मुकाबला भारत के साथ होना है। सेमीफाइनल में स्थान बनाने के लिए उसे रविवार को होने वाला यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा।
इससे पहले, शनिवार को खेले गए एक अन्य मुकाबले में मेजबान मलेशिया ने शक्तिशाली दक्षिण कोरिया को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया।
इसी दिन खेले गए एक अन्य ग्रुप मुकाबले में जापान ने बांग्लादेश को 5-0 से रौंद किया। बांग्लादेश का पहला मैच भारत के साथ होना था लेकिन अंतिम समय में श्रीलंका के टूर्नामेंट से हटने के कारण कार्यक्रम में तब्दीली की गई। अब भारत को अपना पहला मैच पाकिस्तान के साथ खेलना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।