वेलेंसिया की इस जीत ने बार्सिलोना का स्पेनिश लीग चैंपियन बनना तय कर दिया है। बार्सिलोना ने पिछले हफ्ते रियल को 6-2 से करारी शिकस्त दी थी। बार्सिलोना को चैंपियन का ओहदा पाने के लिए अपने अगले मैच में विलारियल को हराना होगा।
बार्सिलोना टीमों की तालिका में रियल से सात अंक आगे है जबकि उसके हाथ में एक मैच सुरक्षित है। रियल ने 35 मुकाबलों से 78 अंक जुटाए हैं जबकि सेविला के 65 अंक हैं।
तीसरे स्थान पर चल रहा सेविला चौथे स्थान पर चल रहे वेलेंसिया से चार अंक आगे है। एटलेटिको मेड्रिड और विलारियल की टीमें संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।