आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' के मुताबिक 19वर्षीय इरी ने रविवार को यह स्पर्धा एक मिनट 52.86 सेकेंड में पूरी की।
इरी ने अमेरिका के रेयान लोचे का रिकार्ड ध्वस्त किया, जिन्होंने पिछले साल आयोजित बीजिंग ओलंपिक के दौरान यह स्पर्धा एक मिनट 53.94 सेकेंड में पूरी की थी। इस तरह इरी ने 1.08 सेकेंड के अंतर से नया विश्व रिकार्ड कायम किया।
बीजिंग ओलंपिक में इरी पांचवें स्थान पर रहे थे। इरी इस साल अप्रैल में आयोजित जापानी राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में 0.08 सेकेंड के अंतर से लोचे का रिकार्ड तोड़ने से चूक गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।