ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक दूसरे टेस्ट मैच के लिए स्पिनर मोंटी पनेसर को टीम में जगह नहीं दी गई है क्योंकि यह आयोजन स्थल स्पिनरों के अनुकूल नहीं माना जाता है।
इंग्लैंड ने लॉड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 10 विकेट की जीत हासिल कर दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम इस प्रकार है : एंड्रयू स्ट्रॉस, एलिस्टर कुक, रवि बोपारा, केविन पीटरसन, पॉल कोलिंगवुड, इयान बेल, मैट प्रायर, स्टुअर्ट ब्रॉड, टिम ब्रेसनन, ग्रीम स्वान, जेम्स एंडरसन, ग्राहम ओनियंस और रेयान साइडबॉटम।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।