इस सत्र में अपना तीसरा खिताब जीतने के लिए प्रयासरत दिमेंतिएवा ने शनिवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में अमेरिका की बेथाने माटेक को सीधे सेटों में 6-4, 6-1 से पराजित किया।
दिमेंतिएवा ने इस साल जनवरी में आकलैंड और सिडनी में खिताब जीता है। अगले दौर में उनकी भिड़ंत स्पेन की लॉड्रेस डोमिनग्वेज लिनो से होगा।
फ्रांस की मैरियर बारतोली को पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा है। बारतोली को कनाडा की एलेक्सांड्रा वोजनाएक ने 7-6, 6-2 से हराया।
जापान की स्टार खिलाड़ी झेंग जेई भी दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रही हैं। जेई ने रूस की मारिया किरिलेंको को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से मात दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।