सनत जयसूर्या के साथ पारी की शुरुआत करने आए तेंदुलकर खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें विनय कुमार ने मार्क बाउचर के हाथों विकेट के पीछे कैच कराया। उस समय मुंबई का कुल योग पांच रन था।
मुंबई की टीम ने खबर लिखे जाने तक पांच ओवर की समाप्ति तक एक विकेट के नुकसान पर 42 रन बना लिए थे। जयसूर्या 18 गेंदों पर 25 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि अंजिक्य रेहाने नौ गेंदों पर एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे। जयसूर्या ने अपनी 18 गेंदों की पारी में चार चौके लगाए।
बैंगलोर की टीम ने इस मैच के लिए तीन बदलाव किए हैं। रॉस टेलर, के.पी. अपन्ना और अभिमन्यु मिथुन को टीम में जगह दी गई है। दूसरी ओर, मुंबई के सलामी बल्लेबाज जयसूर्या टीम में लौट आए हैं। चैतन्य नंदा को रोहित राजे के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।