For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल : मुंबई को दूसरा झटका, जयसूर्या 29 रन बनाकर आउट (लीड-2)

By Staff

मुंबई की टीम को पहला झटका कप्तान सचिन तेंदुलकर के रूप में लगा। जयसूर्या के साथ पारी की शुरुआत करने आए तेंदुलकर खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें विनय कुमार ने मार्क बाउचर के हाथों विकेट के पीछे कैच कराया। उस समय मुंबई का कुल योग पांच रन था।

तेंदुलकर के पेवेलियन लौटने के बाद जयसूर्या ने अंजिक्य रेहाने (नाबाद 28) के साथ कुल योग को 50 रन के पार पहुंचाया लेकिन 53 रन के कुल योग पर वान डेर मर्वे के हाथों पगबाधा आउट कर दिए गए। जयसूर्या ने अपनी 27 गेंदों की पारी के दौरान चार चौके लगाए।

मुंबई की टीम ने खबर लिखे जाने तक 10 ओवर की समाप्ति तक दो विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए थे। रेहाने 26 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि जीन पॉल डुमिनी चार रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।

बैंगलोर की टीम ने इस मैच के लिए तीन बदलाव किए हैं। रॉस टेलर, के.पी. अपन्ना और अभिमन्यु मिथुन को टीम में जगह दी गई है। दूसरी ओर, मुंबई के सलामी बल्लेबाज जयसूर्या टीम में लौट आए हैं। चैतन्य नंदा को रोहित राजे के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+