टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई की टीम ने हालांकि अपने कप्तान सचिन तेंदुलकर (0) और सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या (29) का विकेट गंवा दिया है।
जयसूर्या के साथ पारी की शुरुआत करने आए तेंदुलकर खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें विनय कुमार ने मार्क बाउचर के हाथों विकेट के पीछे कैच कराया। उस समय मुंबई का कुल योग पांच रन था।
तेंदुलकर के पेवेलियन लौटने के बाद जयसूर्या ने अंजिक्य रेहाने (नाबाद 28) के साथ कुल योग को 50 रन के पार पहुंचाया लेकिन 53 रन के कुल योग पर वान डेर मर्वे के हाथों पगबाधा आउट कर दिए गए। जयसूर्या ने अपनी 27 गेंदों की पारी के दौरान चार चौके लगाए।
मुंबई ने खबर लिखे जाने तक 15 ओवर की समाप्ति तक दो विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए थे। रेहाने 37 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि जीन पॉल डुमिनी 23 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।
बैंगलोर की टीम ने इस मैच के लिए तीन बदलाव किए हैं। रॉस टेलर, के.पी. अपन्ना और अभिमन्यु मिथुन को टीम में जगह दी गई है। दूसरी ओर, मुंबई के सलामी बल्लेबाज जयसूर्या टीम में लौट आए हैं। चैतन्य नंदा को रोहित राजे के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।