Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : डुमिनी और रेहाने ने मुंबई को दिया सम्मानजनक स्कोर (लीड-4)

मुंबई इंडियंस टीम ने तेंदुलकर (0) का विकेट पांच रन के कुल योग पर ही गंवा दिया था लेकिन इसके बाद रेहाने ने पहले सनथ जयसूर्या (29) और फिर डुमिनी के साथ शानदार साझेदारियों को अंजाम देकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

49 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाने वाले रेहाने तथा 41 गेंदों पर तीन छक्के और दो चौके लगाने वाले डुमिनी की शानदार पारी की बदौलत मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 157 रन बनाने में सफल रही।

डुमिनी और रेहाने ने तीसरे विकेट के लिए 12 ओवर में नाबाद 104 रनों की साझेदारी की। आईपीएल में इस विकेट के लिए यह सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के मैथ्यू हेडन और महेंद्र सिंह धौनी ने 100 रन जोड़े थे।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई टीम ने 53 रन के कुल योग पर ही तेंदुलकर और जयसूर्या का विकेट गंवा दिया था। जयसूर्या के साथ पारी की शुरुआत करने आए तेंदुलकर खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें विनय कुमार ने मार्क बाउचर के हाथों विकेट के पीछे कैच कराया। उस समय मुंबई का कुल योग पांच रन था।

तेंदुलकर के पेवेलियन लौटने के बाद जयसूर्या ने रेहाने के साथ कुल योग को 50 रन के पार पहुंचाया लेकिन 53 रन के कुल योग पर वान डेर मर्वे के हाथों पगबाधा आउट कर दिए गए। जयसूर्या ने अपनी 27 गेंदों की पारी के दौरान चार चौके लगाए।

बैंगलोर की टीम ने इस मैच के लिए तीन बदलाव किए हैं। रॉस टेलर, के.पी. अपन्ना और अभिमन्यु मिथुन को टीम में जगह दी गई है। दूसरी ओर, मुंबई के सलामी बल्लेबाज जयसूर्या टीम में लौट आए हैं। चैतन्य नंदा को रोहित राजे के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+