भारत और पाकिस्तान को चीन के साथ ग्रुप-बी में रखा गया है। भारत का अगला मैच 12 मई को चीन के साथ है। भारत को अपना पहला मैच शनिवार को बांग्लादेश के साथ खेलना था।
श्रीलंका द्वारा अंतिम समय में टूर्नामेंट से हाथ खींचने के कारण टूर्नामेंट के कार्यक्रम में तब्दीली की गई है। बांग्लादेश को मलेशिया, दक्षिण कोरिया और जापान के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है। ग्रुप-बी में सिर्फ तीन टीमें हैं।
पाकिस्तान ने अपने दूसरे मैच में जीत हासिल की है। शनिवार को खेल गए पहले लीग मैच में उसे चीन ने 1-1 की बराबरी पर रोक दिया था।
इससे पहले, शनिवार को खेले गए एक मुकाबले में मेजबान मलेशिया ने शक्तिशाली दक्षिण कोरिया को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया। इसी दिन खेले गए ग्रुप-ए मुकाबले में जापान ने बांग्लादेश को 5-0 से रौंदा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*