टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने अंजिक्य रेहाने (नाबाद 62) और जीन पॉल डुमिनी (नाबाद 59) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट पर 157 रन बनाए।
जवाब में खेलने उतरी बैंगलोर की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते हुए निर्धारित ओवरों की समाप्ति तक सात विकेट के नुकसा पर 141 रन ही बना सकी। बैंगलोर की ओर से मार्क बाउचर ने नाबाद 43 रन बनाए। मुंबई की ओर से हरभजन सिंह ने दो विकेट लिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*