दिल्ली की टीम अपना नौवां मैच खेलेगी जबकि कोलकाता की टीम अपने 10वें मुकाबले के लिए मैदान में उतरेगी। दिल्ली आठ मैचों से 12 अंक जुटाकर आठ टीमों की तालिका में दूसरे स्थान पर है जबकि कोलकाता की टीम तीन अंकों के साथ सबसे नीचे है।
दिल्ली की टीम ने छह मैच जीते हैं, दो में उसकी हार हुई है। दूसरी ओर, कोलकाता ने नौ में से सात मैच गंवाए हैं जबकि एक में उसकी जीत हुई है। उसका एक मैच बेनतीजा भी रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*