रविवार को विलारियल के साथ खेले गए स्पेनिश लीग मुकाबले के दौरान इनिएस्ता की दाईं जांघ में चोट लग गई थी। ऐसा माना जा रहा है कि इस चोट के कारण इनिएस्ता को लगभग दो सप्ताह तक मैदान से बाहर रहना पड़ सकता है।
बार्सिलोना टीम के चिकित्सक इनिएस्ता की चोट पर लगातार नजर रखे हुए हैं लेकिन टीम प्रबंधन उनके इस अहम मुकाबले में नहीं खेल पाने को लेकर चिंतित है।
इनिएस्ता ने बुधवार को चेल्सी के खिलाफ खेले गए दूसरे चरण के सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान इंजरी-टाइम में गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी।
इस चोट के कारण इनिएस्ता को आगामी बुधवार को एथलेटिक बिल्बाओ के खिलाफ होने वाले किंग्स कप फाइनल मुकाबले से भी दूर रहना पड़ेगा। साथ ही स्पेनिश लीग के अंतर्गत तीन मुकाबलों के दौरान भी टीम को उनकी सेवाएं नहीं मिल सकेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।