बार्सिलोना ने खेल खत्म होने से 13 मिनट पहले तक 3-1 की बढ़त बना रखी थी लेकिन विलारियल की अगली पंक्ति ने उसकी जीत की हसरत पर पानी फेर दिया। विलारियल के लिए मैटियास फर्नांडेज और जोसेबा लोरेंटे ने 13 मिनट के भीतर दो गोल दागकर बार्सिलोना को 19वां खिताब जीतने से फिलहाल महरूम कर दिया है।
बार्सिलोना को खिताब जीतने के लिए अब सिर्फ एक अंक की जरूरत है जबकि उसके हाथ में तीन मुकाबले हैं। अगले रविवार को उसी भिड़ंत मार्लोका से होनी है। आशा की जा रही है कि बार्सिलोना के दिग्गज इस मध्यम दर्जे की टीम को हराकर जीत का भरपूर जश्न मनाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।