रविवार को उसे चिएवो के खिलाफ जीत की उम्मीद थी लेकिन हर्नान क्रेस्पो और मारियो बालोटेली के शानदार गोलों की मदद से चिएवो ने उसे 2-2 की बराबरी पर रोक दिया। यह मैच जीतकर इंटर की टीम सेरी-ए खिताब अपने नाम कर सकती थी।
सेरी-ए के अंतर्गत अभी तीन मुकाबले खेले जाने बाकी हैं। इंटर की टीम दूसरे स्थान पर चल रही एक अन्य प्रमुख टीम एसी मिलान से सात अंकों की बढ़त पर है। एसी मिलान ने रविवार को डिफेंडर गुएसेपी फावाली के शानदार प्रयास की बदौलत तीसरे स्थान पर चल रहे क्लब युवेंट्स के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।