फार्मूला वन : अगले वर्ष बाहर हो सकती है रेड बुल टीम
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मेत्सशित्ज ने कहा है कि वह फार्मूला वन रेसिंग को नियंत्रित करने वाली सर्वोच्च संस्था-फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल्स (एफआईए) के उस प्रस्ताव से नाखुश है, जिसमें कहा गया है कि फार्मूला वन सर्किट में बने रहने के लिए टीमों के पास कम से कम 6.1 करोड़ डॉलर का बजट होना जरूरी है।
एफआईए के इस प्रस्ताव को लेकर कई टीमें अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं। मेत्सशित्ज उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने इस मुद्दे को लेकर सबसे बाद में अपना विरोध जताया है।
इससे पहले, टोयोटा टीम ने भी कहा था कि वह भी एफआईए के प्रस्तावित बजट के विरोध में सर्किट से बाहर जा सकती है।
उधर, कई टीमों में विरोध का स्वर मुखर होता देख एफआईए के प्रमुख मैक्स मोसले ने कहा है कि वह अगले सप्ताह लंदन में इस मुद्दे को लेकर टीम प्रमुखों से बात करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications