आईसीसी टेस्ट रैंकिंग : तेंदुलकर और लक्ष्मण को फायदा

By Staff

आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट 'आईसीसी-क्रिकेट डॉट याहू डॉट नेट' के मुताबिक ताजातरीन रैंकिंग में तेंदुलकर जहां 13वें स्थान पर हैं वहीं लक्ष्मण एक स्थान की उछाल के साथ 15वें क्रम पर पहुंच गए हैं।

सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी भारत के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त बल्लेबाज बने हुए हैं। गंभीर तालिका में चौथे स्थान पर हैं जबकि उनके साथ पारी की शुरुआत करने वाले वीरेंद्र सहवाग 20वें स्थान पर स्थिर हैं।

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान यूनुस खान वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

चंद्रपॉल ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के साथ खेले गए पहले टेस्ट मैच में सिर्फ चार रन बनाए। इस कारण वह अपनी सर्वोच्च वरीयता प्राप्त कुर्सी गंवा बैठे। फिलहाल वह श्रीलंका के कुमार संगकारा के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

गेंदबाजों की सूची में जहां हरभजन सिंह ने अपना छठा स्थान कायम रखा है वहीं तेज गेंदबाज जहीर खान को एक स्थान का फायदा हुआ है। जहीर 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर कायम हैं। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन दूसरे और आस्ट्रेलिया के मिशेल जानसन तीसरे स्थान पर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, May 11, 2009, 3:03 [IST]
Other articles published on May 11, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+