जोकोविक ने रविवार को अपने घरेलू कोर्ट पर खेले गए खिताबी मुकाबले में पोलैंड के लुकास कुबोट को 6-3, 7-6 (7/0) से पराजित किया।
जोकोविक ने इस साल का अपना दूसरा खिताब जीता। इससे पहले वह फरवरी के अंत में दुबई ओपन खिताब जीत चुके हैं। जोकोविक इस सत्र में लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंचे थे। इससे पहले वह मियामी, मोंटे कार्लो और रोम में उपविजेता रह चुके हैं।
दूसरी ओर, कुबोट अपने करियर में पहली बार किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे। उन्होंने सर्बिया के एक अन्य खिलाड़ी इवो कार्लोविक को हराकर खिताबी मुकाबले में खेलने की योग्यता हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।