विश्व मिश्रित टीम चैंपियनशिप के ग्रुप-2 में स्थान बनाने का लिए प्रयासरत भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। भारत को आस्ट्रेलिया के हाथों सिर्फ एक महिला युगल मुकाबले में हार मिली।
पहली बार जोड़ीदार के तौर पर खेल रहीं श्रुति कुरियन और अपर्णा बालन अपना मैच हार गईं। श्रुति और अपर्णा को इयूगिना तानाका और केट विल्सन स्मिथ ने 21-16, 19-21, 18-21 के अंतर से पराजित किया।
मिश्रित युगल वर्ग में वी. दिजू और ज्वाला गुट्टा की जोड़ी ने जीत के साथ शुरुआत करते हुए भारत को पहली सफलता दिलाई। दिजू और गुट्टा ने बेंजामिन वॉल्काटे और केट विल्सन की जोड़ी को मात्र 24 मिनट में 21-19, 21-15 से पराजित किया।
विश्व के 12वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी चेतन आनंद ने भी शानदार खेल दिखाते हुए अपने हिस्से का मैच जीता। चेतन ने जेफ थो को 21-14, 21-14 से हराकर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी।
पुरुषों के युगल वर्ग में भारत के रुपेश कुमार और सानावे थॉमस ने थोड़ी मुश्किल के बाद ग्लेन वारफे और बेंजामिन मैक्कार्थी को 21-12, 21-15 से हराने में कामयाबी हासिल की।
भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी सायना नेहवाल ने भी शानदार खेल दिखाते हुए अपने हिस्से का मैच जीता। सायना ने लिसा कूपर को मात्र 20 मिनट में 21-16, 19-21, 18-21 से हराया।
भारत की अगली भिड़ंत युक्रेन से होगी, जिसने सोमवार को रोमांचक मुकाबले में स्कॉटलैंड को 3-2 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।