For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल : पहले संस्करण में नाकामी से निराश थे कालिस

By Staff

जोहांसबर्ग, 11 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्करण में बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स के लिए खेल रहे दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी जैक्स कालिस ने स्वीकार किया है कि आईपीएल के पहले संस्करण में उनकी नाकामी ने दूसरे संस्करण में उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी है।

कालिस ने दक्षिण अफ्रीका के साप्ताहिक समाचार पत्र 'रैपोर्ट' से बातचीत के दौरान कहा, "आईपीएल के पहले संस्करण में मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। यही कारण है कि मैंने दूसरे संस्करण को खास तवज्जो देने का फैसला किया। इसी को ध्यान में रखकर मैंने ट्वेंटी-20 मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जोरदार मेहनत की।"

कालिस ने आईपीएल के दूसरे संस्करण के आठ मैचों में दो अर्धशतक सहित 230 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत योग 69 नाबाद रहा है।

कालिस ने आईपीएल के पहले संस्करण में सिर्फ 18.00 के औसत से रन बनाए थे लेकिन दूसरे संस्करण में उनका औसत 37.00 के करीब है। बैंगलोर टीम के मालिक विजय माल्या ने कालिस के साथ नौ लाख डॉलर में करार किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+