मरे ने तीसरे पायदान की दौड़ में सर्बिया के नोवाक जोकोविक को पीछे छोड़ा। पिछले हफ्ते खेले गए रोम मास्र्ट्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में स्पेन के राफेल नडाल से हारने के बाद जोकोविक को तीसरी वरीयता की कुर्सी छोड़नी पड़ी है।
मरे ब्रिटेन के पहले ऐसे एकल खिलाड़ी हैं, जो तीसरी वरीयता क्रम तक पहुंचे हैं। इससे पहले ग्रेग रुसेद्स्की और टिम हेनमेन चौैथी वरीयता क्रम तक पहुंचे थे।
विश्व के पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त अमेरिकी खिलाड़ी आंद्रे अगासी का मानना है कि मरे में शीर्ष क्रम तक पहुंचने की क्षमता है। अगासी को यकीन है कि आने वाले दिनों में मरे कई ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।