आईपीएल : किंबर्ले में आज भिड़ेंगी डेक्कन और राजस्थान की टीमें
आस्ट्रेलिया के दो पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों-एडम गिलक्रिस्ट और शेन वार्न की कप्तानी में खेल रही इन दो टीमों के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्करण का 40वां मैच खेला जाएगा।
आठ टीमों की तालिका में राजस्थान की टीम जहां 11 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है वहीं डेक्कन की टीम 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।
जाहिर तौर पर डेक्कन की टीम यह मैच जीतकर तालिका में राजस्थान से आगे निकलना चाहेगी। दूसरी ओर, राजस्थान की टीम यह मैच जीतकर तालिका में पहले स्तान पर काबिज चेन्नई सुपर किंग्स (13 अंक) की बराबरी करना चाहेगी।
राजस्थान का यह 11 मैच होगा जबकि डेक्कन की टीम अपना 10वां मैच खेलेगी। डेक्कन ने नौ में से पांच मैच जीते हैं जबकि चार में उसकी हार हुई है।
राजस्थान ने भी इतनी ही जीत और हार हासिल की है लेकिन उसका एक मैच बेनतीजा भी रहा था, जिसके लिए उसे एक अंक मिले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications