युकी ने पिछले महीने दो अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) खिताब जीते थे। पहली बार युकी 619 स्थान की उछाल के साथ 839वें क्रम पर पहुंचे थे।
भारत के एक अन्य उभरते खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन को भी छह स्थान का फायदा हुआ है। सोमदेव 140वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि प्रकाश अमृतराज तीन स्थान ऊपर चढ़कर 163वें क्रम पर पहुंच चुके हैं।
रोहन बोपन्ना भी पांच स्थान का फायदा पाने में सफल रहे हैं। बोपन्ना की एकल रैंकिंग 228वीं है।
युगल वर्ग में लिएंडर पेस और महेश भूपति जैसे दिग्गज क्रमश: पांचवें और नौवें क्रम पर कायम हैं। इस सप्ताह दोनों नफा-नुकसान से परे रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।