टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरे गिलक्रिस्ट 21 रन के कुल योग पर यूसुफ पठान की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। उन्होंने 11 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 10 रन बनाए।
खबर लिखे जाने तक डेक्कन की टीम ने पांच ओवर के खेल के दौरान एक विकेट के नुकसान पर 32 रन बना लिए थे। टीएस सुमन 14 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि रोहित शर्मा ने दो रन बनाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।