एशिया कप हॉकी : जापान को हराकर कोरिया सेमीफाइनल में
कोरिया ने सोमवार को खेले गए ग्रुप-ए के दूसरे लीग मुकाबले में जापान को 3-2 से पराजित किया। पहले मुकाबले में कोरिया को मेजबान मेलशिया के साथ ड्रा खेलना पड़ा था।
कोरिया ने अपने तीनों गोल मध्यांतर से पहले किए लेकिन जापान की टीम ने मध्यांतर के बाद शानदार खेल दिखाते हुए दो गोल दाग दिए। यह अलग बात है कि उसे जीत नहीं मिल सकी।
कोरिया का अगला मुकाबला बांग्लादेश से होगा। इस मैच को जीतकर कोरिया की टीम सर्वाधिक अंकों के साथ अंतिम चार में पहुंचना चाहेगी। बांग्लादेश को पहले मैच में जापान के हाथों 0-5 से हार मिली थी।
तीन बार की चैंपियन पाकिस्तान की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच गई है। पाकिस्तान ने रविवार को ग्रुप-बी के मुकाबले में भारत को 3-2 से पराजित किया था। इससे पहले हालांकि उसे अपने पहले लीग मुकाबले में चीन से ड्रा खेलना पड़ा था।
भारत को अपना दूसरा मैच मंगलवार को चीन के साथ खेलना है। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सेमीफाइनल में स्थान बना सकती है। हार की सूरत में मौजूदा चैंपियन भारत को बाहर का रास्ता देखना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications