सेरेना के घुटने में चोट, मेड्रिड ओपन से हटीं

By Staff

सेरेना को सोमवार को फ्रांसिस्का शियावोन के खिलाफ जारी पहले दौर के मुकाबले के दौरान चोट लगी थी। मुकाबले से हटते वक्त सेरेना पहला सेट 4-6 से हार चुकी थीं।

जानकारों का मानना है कि घुटने की चोट के कारण सेरेना को फ्रेंच ओपन से बाहर रहना पड़ सकता है लेकिन खुद सेरेना का मानना है कि वह समय रहते फिट होकर फ्रेंच ओपन में अपनी दावेदारी पेश करेंगी।

सेरेना ने कहा, "यह चोट मुझे फ्रेंच ओपन में खेलने से नहीं रोक सकेगी। मैं मुकाबले से इसलिए हट रही हूं क्योंकि मैं फ्रेंच ओपन में हर हाल में खेलना चाहती हूं।"

बहरहाल, सोमवार को खेले गए एक अन्य मुकाबले में रूस की एलिना दिमेंतिएवा ने लाउड्रेस डोमिनग्वेज लीनो को 6-3, 6-2 से सीधे सेटों में पराजित किया।

पुरुष वर्ग में फ्रांस के जो विल्फ्रेड त्सोंग ने पूर्व विंबलडन चैंपियन रूस के मरात साफिन को 6-4, 7-5 से हराया। इसके अलावा स्पेन के डेविड फेरर ने अर्जेटीना के गुर्लेमो कानास को 6-2, 6-2 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, May 12, 2009, 1:40 [IST]
Other articles published on May 12, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+