विश्व मिश्रित टीम चैंपियनशिप के ग्रुप-2 में स्थान बनाने का लिए प्रयासरत भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मैच जीते। दो दौर के मुकाबलों के बाद भारत को अब तक सिर्फ एक महिला युगल मैच में हार मिली है।
भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी सायना नेहवाल ने शानदार खेल दिखाते हुए अपने हिस्से का मैच जीता। सायना ने एकल मुकाबले में मारिया डिप्टान को मात्र 22 मिनट में 21-18, 21-9 से हराया।
भारत की अगली भिड़ंत स्कॉटलैंड से बुधवार को होनी है। युक्रेन की टीम सोमवार को स्कॉटलैंड को 3-2 से हरा चुकी है। इस लिहाज से तीसरे दौर के मुकाबले में भी भारत की जीत पक्की मानी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।