मलेशिया के समाचार पत्र 'न्यू स्ट्रेट टाइम्स' के मुताबिक मलेशियाई फुटबाल संघ ने अपने देश के स्वास्थ्य मंत्रालय और प्रमुख राजनीति पार्ट्रियों से संपर्क करने के बाद ही इस टूर्नामेंट को रद्द करने का फैसला किया है। टूर्नामेंट में आठ देशों को हिस्सा लेना था।
1 से 14 जून तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले कई देशों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इनमें ब्राजील, दक्षिण कोरिया और मेक्सिको प्रमुख हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।