वार्न को बल्लेबाजी के दौरान चोट लगी थी। वार्न ने रनर लेकर बल्लेबाजी करने की कोशिश की लेकिन वह एक गेंद का सामना करने के बाद शून्य के व्यक्तिगत स्कोर पर पेवेलियन लौट गए थे। राजस्थान की टीम यह मैच 53 रनों से हार गई थी।
टीम प्रबंधन का कहना है कि वार्न को पूरी तरह फिट होने में कम से कम 10 दिन लगेंगे जबकि आईपीएल का आयोजन 24 मई तक ही होना है। ऐसी स्थिति में राजस्थान की टीम अपने कप्तान और कोच के बगैर फाइनल में पहुंच भी जाती है, तब भी वार्न का खेल पाना तय नहीं दिख रहा है।
वार्न की अनुपस्थिति में ग्रीम स्मिथ को टीम की जिम्मेदारी मिल सकती है। राजस्थान रॉयल्स टीम को यह तीसरा झटका लगा है। इससे पहले उसके दो गेंदबाज-अमित सिंह और कामरान खान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।