सात देशों के टूर्नामेंट के अंतिम चार दौर में जगह बनाने के लिए भारत को मंगलवार को चीन के खिलाफ ग्रुप-बी मुकाबले में हर हाल में जीत हासिल करनी थी लेकिन चीन ने मौजूदा चैंपियन को ग्रुप स्तर से आगे नहीं जाने दिया।
भारत की ओर से कप्तान संदीप सिंह ने 31वें और 34वें मिनट में गोल किए जबकि चीन की ओर से लू फेंग हुई ने 45वें और यू यांग ने 59वें मिनट में गोल दागा।
भारत को बराबरी पर रोकते हुए चीन ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। भारतीय टीम रविवार को खेला गया अपना पहला ग्रुप मैच हार गई थी। पाकिस्तान ने उसे 3-2 से हराया था।
दूसरी ओर, चीन ने सोमवार को तीन बार के चैंपियन पाकिस्तान को 1-1 की बराबरी पर रोकते हुए शानदार सफलता हासिल की थी। ग्रुप-बी से चीन और पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।