आईपीएल : नाइट राइर्ड्स के 50 रन पूरे (लीड-2)
कोलकाता की टीम को 21 रन के कुल योग पर ही दो झटके लगे थे लेकिन इसके बाद कप्तान ब्रेंडन मैक्लम और डेविड हसी ने शानदार खेल दिखाते हुए स्कोर को 50 रन के पार पहुंचा दिया।
खबर लिखे जाने तक कोलकाता की टीम ने 10 ओवर की समाप्ति तक दो विकेट खोकर 69 रन बना लिए थे। मैक्लम 30 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 25 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि हसी 17 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाकर विकेट पर थे।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम ने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर ही पारी की शुरुआत करने आए पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (4) का विकेट गंवा दिया।
गांगुली को विनय कुमार ने विकेट के पीछे मार्क बाउचर के हाथों कैच कराया। इसके बाद 21 रन के कुल योग पर अरिंदम घोष (7) भी चलते बने। उनका कैच भी बाउचर ने विनय की गेंद पर लपका।
दोनों टीमें अपना 11वां मैच खेल रही हैं। बैंगलोर की टीम 10 मैचों में चार जीत और छह हार के साथ आठ अंक जुटाए हैं जबकि कोलकाता टीम 10 में से सिर्फ एक मैच ही जीत सकी है।
कोलकाता की टीम को आठ मैचों में हार का सामना करना पड़ा है जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। आठ टीमों की तालिका में बैंगलोर की टीम सातवें स्थान पर है। कोलकाता की टीम निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए अंतिम स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications