आईपीएल : बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स को मिला 174 रनों का लक्ष्य
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति पर चार विकेट पर 173 रन बनाए।
कोलकाता के लिए कप्तान ब्रेंडन मैक्लम ने सर्वाधिक 84 रन बनाए। मैक्लम ने अपनी 64 गेंदों की पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाए। इसके अलावा डेविड हसी ने भी 43 रनों की पारी खेली। एंजेलो मैथ्यूज 16 रन बनाकर आउट हुए जबकि वृद्धिमान साहा 10 रन बनाकर नाबाद रहे।
दोनों टीमें अपना 11वां मैच खेल रही हैं। बैंगलोर की टीम ने 10 मैचों में से चार मैच जीतकर आठ अंक जुटाए हैं जबकि कोलकाता टीम 10 में से सिर्फ एक मैच ही जीत सकी है।
कोलकाता की टीम को आठ मैचों में हार का सामना करना पड़ा है जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। आठ टीमों की तालिका में बैंगलोर की टीम सातवें स्थान पर है। कोलकाता की टीम निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए अंतिम स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications