आईपीएल : बिकेल ने अगरकर के साथ किया था दुर्व्यवहार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य अजय जडेजा ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान यह खुलासा किया कि नाइट राइर्ड्स टीम के कोचिंग दल का एक विदेशी सदस्य भारतीय खिलाड़ियों के साथ अच्छा बर्ताव नहीं करा है।
जडेजा ने बताया कि किस तरह एक भारतीय खिलाड़ी को मैदान से बाहर जाने के लिए कहा गया। खिलाड़ी ने जब कोचिंग दल के सदस्य से पूछा कि उसने उन्हें मैदान से बाहर क्यों बुलाया तो उस सदस्य ने कहा, "यू इंडियन, यू डू एज यू आर टोल्ड (तुम भारतीय, वही करो जैसा कहा जा रहा है।)"
जडेजा ने कोचिंग दल के उस सदस्य के नाम का खुलासा करते हुए कहा, "मुझे पता चला है कि बुरे बर्ताव के शिकार खिलाड़ी आगरकर थे और उनके साथ अभद्रता करने वाले आस्ट्रेलिया के बिकेल थे।"
जडेजा के मुताबिक यह घटना लगभग 15 दिन पहले की है। यह मामला टीम के मालिक शाहरुख खान तक पहुंचा था लेकिन शाहरुख ने दोनों पक्षों के बीच सुलह करा दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications