टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम ने कोलकाता की टीम ने कप्तान ब्रेंडन मैक्लम (नाबाद 84 )और डेविड हसी (43) की शानदार पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति पर चार विकेट पर 173 रन बनाए।
जवाब में खेलने उतरी रॉयल चैलेंजर्स टीम ने 19.2 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रॉस टेलर रॉयल चैलेंजर्स की जीत के हीरो रहे। टेलर ने 33 गेंदों पर सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 81 रनों की नाबाद पारी खेली। जैक्स कालिस ने 32 और जेसी राइडर ने 22 रनों का योगदान दिया। मार्क बाउचर 13 रन बनाकर नाबाद लौटे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*